फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, grain

हजारों टन गेहूं खराब, नई रखने की चिंता

Thu, 10 Apr 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 10 Apr 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, grain
राज्य सरकार की पांच प्रमुख खरीद एजेंसियां के पास पिछले पांच साल के गेहूं का चार लाख टन से अधिक का पुराना स्टाक पड़ा है। इसमें से भारतीय खुराक निगम (एफसीआई) ने करीब 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं खराब होने के कारण रिजेक्ट कर दी है।
विज्ञापन


कुछ दिन तक मंडियों में नई गेहूं आनी शुरू हो जानी है और इन खरीद एजेंसियां को नई गेहूं रखने की चिंता सताने लगी है। जिले के कस्बे कोट ईसे खां में पंजाब एग्रो फूड निगम की निगरानी मेें एक ओपन गोदाम में से 2457 मीट्रिक टन गेहूं खराब होने के बारे में भारतीय खुराक निगम ने उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी है। यहां गांव दाता रोड पर गली सड़ी गेहूं लोगों के खाने के लाइक भी नहीं है।
विज्ञापन


एफसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक मार्कफेड के पास 2009-10 से 2013-14 तक की 118916 मीट्रिक टन गेहूं का स्टाक पड़ा है। इसमें से 1324 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं भारतीय खुराक निगम ने रिजेक्ट की हुई है। इस तरह पंजाब एग्रो फूड निगम के पास पड़े 2011-12 से 2013-14 तक गेहूं के पुराने स्टाक 78729 मीट्रिक टन में से 2713 मीट्रिक टन, पनसप के पास पड़े 2010 -11 से 2013-14 तक गेहूं के पुराने स्टाक में से करीब 3 हजार मीट्रिक टन, पंजाब राज्य गोदाम निगम के 2011-12 से 2013-14 तक के स्टाक में से 1190 मीट्रिक टन गेहूं खराब होने के कारण रिजेक्ट की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पनग्रेन के पास 2012-13 से 2013-14 का 18467 मीट्रिक टन स्टाक पड़ा हुआ है। यह भी पता लगा है कि कई एजेंसियां खराब और ठीक गेहूं मिलाकर 35 किलो नए गट्टों में भरकर डिपो होल्डरों के जरिये खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की मिलीभगत से बीपीएल स्कीम के अंतर्गत गरीब को एक रुपये किलो बेच रही हैं।


सात लाख टन खरीद का लक्ष्य : डीसी
डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद ने बताया कि जिले में इस वर्ष गेहूं की खरीद के लिए 107 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 707606 टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है जबकि पिछले वर्ष गेहूं की खरीद का 689479 टन लक्ष्य था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed