फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, death, election

मोगा में महिला पोलिंग अफसर की मौत

Tue, 29 Apr 2014 09:16 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 29 Apr 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, death, election
निहाल सिंह वाला में महिला पोलिंग अफसर ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां से उसे मोगा के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गय्रा वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बाघापुराना में सीडीपीओ दफ्तर में तैनात थी। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमार थी और अपनी चुनावी ड्यूटी रद्द करवाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसकी ड्यूटी रद्द नहीं की गई।

बाघा पुराना सीडीपीओ दफ्तर में तैनात कमलेश कौर पत्नी जरनैल सिंह को बुधवार को होने वाले मतदान के लिए गांव हिमतपुरा में पोलिंग अफसर बनाया गया था। सिविल अस्पताल में मौजूद सीडीपीओ राणा गुरविंदर कौर ने बताया कि कमलेश फरवरी से मेडिकल लीव पर थी। कुछ दिन पहले ही उसने ड्यूटी ज्वॉइन की थी। चुनाव में ड्यूटी लगने पर उसे रद्द करवाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए उसने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील भी की थी। इस पर अधिकारियों ने उसे अपने विभागीय इंचार्ज से लिखित रूप से सिफारिश लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


आई थीं ड्यूटी रद्द करवाने
कमलेश कौर मंगलवार को सीडीपीओ से ड्यूटी रद्द करवाने की सिफारिश लिखवाकर अपने पति जरनैल सिंह के साथ निहाल सिंह वाला पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। कमलेश कौर के परिजनों ने बताया कि 12 अप्रैल को उनका ब्लड टेस्ट करवाया गया था, इसमें स्थिति नाजुक बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच होगी : एसडीएम
एसडीएम ज्योति बाला का कहना है कि आवश्यक मामलों में वह ड्यूटी रद्द कर रही थीं। इसलिए उन्होंने दो-तीन लोगों को रिजर्व में रखकर उन्हें घर भेज दिया था। कमलेश अपनी ड्यूटी रद्द करवाने के लिए उन तक पहुंचीं थीं या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed