{"_id":"5f8aeb948ebc3e9bb02fe048","slug":"punjab-minister-appeal-to-farmers-ludhiana-news-pkl391254075","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन पर दोबारा विचार करें किसान जत्थेबंदियां : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन पर दोबारा विचार करें किसान जत्थेबंदियां : बाजवा
लुधियाना में पंजाब स्मार्ट ग्रामीण योजना की लांचिंग करते केविनट मंत्री ।
- फोटो : LUDHIANA
Link Copied
कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने किसान जत्थेबंदियों से रेल रोको आंदोलन पर दोबारा विचार करने की अपील की है। शनिवार को लुधियाना के बचत भवन में स्मार्ट गांव मुहिम के दूसरे फेज का शुभारंभ करने पहुंचे बाजवा ने कहा कि खेती बचाने के नाम पर यह आंदोलन नुकसान का कारण बन सकता है। रेल लाइन बंद होने के कारण पंजाब में खाद्य पदार्थों की सप्लाई बंद हो गई है। वहीं थर्मल प्लांट में कोयले की सप्लाई नहीं हो पा रही। आने वाले दिनों में राज्य में बिजली सप्लाई में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
स्मार्ट गांव मुहिम के बारे में बाजवा ने बताया कि पहले फेज में इस योजना के तहत पूरे पंजाब में 850 करोड़ रुपये खर्च किए गए। दूसरे फेज में प्रदेश के 13 हजार गांवों में विकास कार्य के लिए 2774 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से लगभग 50 हजार विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस मुहिम की शुरुआत करने का मुख्य मकसद गांवों को शहरों के बराबर सुविधाएं देना है। इस योजना में एक बड़ा फायदा यह है कि पंचायतें खुद तय कर रही हैं कि उनके गांव में किस तरह की सुविधा की जरूरत है। ग्रामीण एवं पंचायत विभाग केवल उन्हें इंजीनियर मुहैया करवा रही है। इस मौके पर मेयर बलकार संधू, डीसी वरिंदर शर्मा, विधायक संजय तलवार, सीएम राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।