फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, lushiana, atm, police, arrest

राजस्तरीय एटीएम लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 28 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
punjab, lushiana, atm, police, arrest
जंडियाला और पंजाब के अलग-अलग जगहों पर एटीएम काट कर नकदी लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना और एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 80 हजार रुपये की नकदी, गैस कटर, स्प्रे पेंट, रॉड और एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने फिरोजपुर निवासी कुलदीप, लाली, निर्मल और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का सरगना रमन कुमार व उसका एक साथी अजय कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी आरोपी वंजली रेस्तरां के पास लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो वहां छापामारी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी रमन और अजय फरार हो गए, जबकि अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस कमिश्नर ढिल्लों ने कहा कि आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रक रखा हुआ था। आरोपी ट्रक में गैस कटर का सामान रख लेते थे। आरोपियों ने जिस एटीएम में वारदात को अंजाम देना होता था उसके पास ही ट्रक खड़ा कर देते थे। ट्रक से लंबी गैस पाइप एटीएम तक ले जाते। अंदर घुसते ही आरोपी पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे पेंट कर देते थे। उसके बाद आरोपी गैस कटर की मदद से एटीएम को काट कर अंदर से नकदी लूट कर सामान समेटने के बाद वहां से फरार हो जाते थे।

शेरपुर स्थित पीएनबी के एटीएम से लूटे थे चौदह लाख
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही शेरपुर इलाके में स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को काटकर 14 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। एटीएम काटते समय कुछ नोट जल गए थे। जिसे पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिया है।

रमन ही बनाता था सारी प्लानिंग
गिरोह का सरगना रमन ही लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बनाता था। रमन लोगों या फिर एटीएम से लूटी गई नकदी को अपने पास रखता और बाद में जो लोग उसके साथ शामिल होते उनमें हिस्से कर बांट देता था। रमन हर वारदात को अंजाम देने के लिए अलग युवक लेकर जाता था ताकि वे हर जगह निगह रख सकें। पुलिस के अनुसार आरोपी रमन के गिरोह में इन पांचों आरोपियों के अलावा भी कई युवक हैं। पुलिस आरोपियों से ही पूछताछ में जुटी हुई है कि उनके गिरोह में कुल कितने सदस्य है।


निर्मल पर लूट और चोरी के सात मामले दर्ज
आरोपी निर्मल पर फरीदकोट, बरनाला और फिरोजपुर में चोरी, तारों की चोरी, आर्म्स एक्ट व लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पिछला रिकार्ड पता लगाने में जुटी हुई है कि उन पर कितने मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed