फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, sucide

संदिग्ध हालात में कांस्टेबल ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Fri, 03 Jan 2014 11:12 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 03 Jan 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, sucide
डेहलों के गांव बीला में रहने वाले पुलिस मुलाजिम ने वीरवार की देर रात को अपने घर में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बीला निवासी कांस्टेबल रघुबीर सिंह (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि रघुबीर की गलत दवाई खाने से मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।

थाना डेहलों के एएसआई देस राज ने कहा कि रघुबीर कुछ समय पहले ही कांस्टेबल भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसे थाना सदर के अधीन आती चौकी बसंत एवेन्यू में तैनात किया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था और डीएमसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वीरवार की रात को वह चौकी से ड्यूटी खत्म कर घर वापस गया तो बिजली गई हुई थी। उसने अंधेरे में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। देस राज ने कहा कि पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। चर्चा है कि रघुबीर सिंह का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध थे। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आने की वजह से वह परेशान था और उसने वीरवार की रात को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed