फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, sports, kabaddi

भारत-पाक के पंजाब प्रांत आज लिखेंगे नया अध्याय

Sat, 14 Dec 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 14 Dec 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, sports, kabaddi
भारत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत आपस में बेहतर तालमेल और समझ विकसित करने के उद्देश्य से रविवार को प्रोटोकॉल समझौते के साथ एक नए अध्याय की शुरूआत करेेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने दोनों प्रांतों के बीच तालमेल बढ़ाने की बात पर जोर दिया। शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान को बांटने वाली बंदिशें खत्म कर आगे बढ़ने की वकालत की।
विज्ञापन


इसके साथ ही वीजा नियमों को सरल बनाने और दोनों देशों के बीच कारोबारी समझौते मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने परस्पर प्रोटोकॉल समझौते पर सहमति जताई और इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में लुधियाना और फैसलाबाद कृषि विश्वविद्यालय के माहिरों के बीच बैठक हुई। इस मौके पर गडवासू के विशेषज्ञ भी मौजूद थे। बैठक में कृषि व पशु पालन के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर मंथन हुआ। इस मौके पर शरीफ ने कृषि, पशुपालन, एग्रो प्रोसेसिंग, इंडस्ट्रियल एवं ट्रेड वेंचर के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल व ढांचागत विकास पर मिलकर काम करने की बात भी कही।

शरीफ ने कहा कि दोनों पंजाब के लिए यूरोपियन यूनियन के देशों से सीखने की जरूरत है। दोनों देशों के लोग विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार हैं। इसके लिए अपनी जरूरत के मुताबिक क्षेत्रों की पहचान कर काम किया जा सकता है।

शरीफ ने पंजाब में प्रशासनिक सुधारों को सराहा
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पंजाब में किसानों को राहत देने के  लिए सरकार सालाना छह हजार करोड़ रुपये की बिजली मुफ्त दे रही है। इस पर शरीफ ने कहा कि देश को अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सूबा सरकार का बेहतर कदम है। शरीफ ने बादल सरकार के प्रशासनिक सुधारों की भी तारीफ की। उन्होंने पीएयू और पाक कृषि विश्वविद्यालय के माहिरों को खोज के क्षेत्र में मिलकर काम करने को प्रेरित किया।


सीएम बादल ने कहा कि ये मुलाकातें रस्मी नहीं होनी चाहिए, बल्कि इनके परिणाम भी निकलने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक सरकारें दोनों देशों के बीच दूरियां खत्म करने के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed