{"_id":"f571661267e301f1715d715952eff83a","slug":"punjab-ludhiana-shooting-champion-malaika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियनशिप में मलाइका को कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियनशिप में मलाइका को कांस्य पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की शूटर मलाइका गोयल ने दिल्ली में आयोजित 59वीं नेशनल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया है।
पिछले महीन उन्होंने कुवैत में हुई 13वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम गोल्ड हासिल किया, जिसमें उन्होंने हर्षदा निथावे, नयानी भारद्वाज के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में बाजी मारी थी। इससे पहले दिल्ली में हुई 8वीं एशियन एयर गन चैंपियनशिप में यूथ टीम में गोल्ड तो गलास्गो में हुए कामनवेल्थ गेम में 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में रजत पदक हासिल किया था।
मलाइका ने बताया कि अब उसका लक्ष्य ओपन नेशनल चैंपियनशिप में सोना हासिल करना है। मलाइका 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में देश की पहली टॉप पांच महिला शूटरों में शामिल हैं। हालांकि नेशनल चैंपियनशिप के बाद उनकी रैंकिंग में और सुधार होगा। मलाइका के मुताबिक इस प्रतियोगिता के बाद देश के शूटरों की टॉप रैकिंग जारी की जाएगी।
मलाइका के पिता संदीप गोयल के मुताबिक उनकी बेटी छोटी उम्र से ही खेलों से जुड़ी हैं। उसका अच्छा प्रदर्शन हमारे लिए गर्व की बात है। कोच गुरजीत सिंह ने बताया कि मलाइका 6 साल के उम्र में उनके पास ट्रेनिंग के लिए आई थी। उन्होंने बताया मलाइका 2010 से लेकर 2014 तक विभिन्न कैटागरी में 16 इंटरनेशनल मेडल हासिल कर चुकी है।