{"_id":"ea3210463e36e8a531c80f0dad917522","slug":"punjab-ludhiana-health-minister-jayani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में परिवार नियोजन कार्यक्रम कामयाब : ज्याणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में परिवार नियोजन कार्यक्रम कामयाब : ज्याणी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा है कि सूबे में परिवार नियोजन कार्यक्रम कामयाबी के साथ चल रहा है।
सूबे में 51 फीसदी डिलीवरी अस्पतालों में हो रही हैं और डिलीवरी के दौरान मृत्यु दर में भारी कमी आई है। ज्याणी शनिवार को पीएयू के पाल आडिटोरियम में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे।
ज्याणी ने कहा कि तेजी से बढ़ रही आबादी दर को काबू करने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। ज्याणी ने कहा कि पंजाब में लिंग अनुपात में भी समानता आ रही है। इस अवसर पर सेहत विभाग के निदेशक भाग मल, एचएस बाली, डॉ. रेनू छतवाल, डॉ. मनिंदर सिंह और मनमोहन कौर ने भी संबोधित किया।
समारोह में छह लोगों को स्टेट अवार्ड, चार को बेस्ट मोटिवेटर पुरस्कार, चार को जिला स्तरीय पुरस्कार, चार को पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीसी रजत अग्रवाल, डा. अमरजीत कौर और परवीन बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।