फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, court, lok adalat

लुधियाना में तैंतालीस हजार शिकायतों का निपटारा

Sat, 23 Nov 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, court, lok adalat
लंबे वक्त से अदालती चक्करों में फंसे लोग भी अब वक्त एवं पैसे की बचत के लिए अपने मामले आम सहमति से निपटाने को तरजीह देने लगे हैं।
विज्ञापन


न्यायिक एवं सिविल अदालतों में बड़ी संख्या में पड़े मामलों को तेज एवं सरल तरीके से निपटाने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यदि इन अदालतों को लोगों का पूर्ण सहयोग मिलता है तो ऐसी अदालतों का आयोजन हर साल किया जा सकता है। यह विचार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश एसके मित्तल ने शनिवार को लुधियाना में व्यक्त किए।

जस्टिस मित्तल जिला अदालत परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत का जायजा लेने यहां पहुंचे थे। इन अदालतों में लोगों का उत्साह देख कर मित्तल नेे तसल्ली जताई।
विज्ञापन


लोक अदालतों के दौरान शनिवार को जिला एवं इसकी सब डिवीजन में कुल 60 हजार शिकायतें पहुंची थी। इनमें से 43 हजार का निपटारा आम सहमति से कर दिया गया। इनमें 1,01,78,00,718 रुपये की रकम के अवार्ड पास किए गए। इन अदालतों में दीवानी, वैवाहिक, किराया अपील, मोटर दुर्घटना क्लेम, जमीन कब्जे, आपराधिक अपील इत्यादि मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जस्टिस मित्तल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरबिंदर सिंह ने अदालत परिसर में स्वागत किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने जस्टिस मित्तल को सलामी दी। इस अवसर पर डीसी रजत अग्रवाल, अतिरिक्त सत्र न्यायधीश एसके अरोड़ा एवं परमजीत सिंह, सीजेएम केके सिंगला, डीसीपी हर्ष बांसल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed