फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab government 3117 model playgrounds built in villages costing Rs 966 crore

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम: गांवों में बनेंगे 3117 आदर्श खेल के मैदान, 966 करोड़ रुपये की आएगी लागत

Fri, 24 Oct 2025 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 08:01 AM IST
सार

इन खेल मैदानों का उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि गांव में सामाजिक और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना भी है। परियोजना को अगले 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Punjab government 3117 model playgrounds built in villages costing Rs 966 crore
जानकारी देते मंत्री तरूणप्रती सिंह साैंद - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार 23 जिलों के गांवों में 966 करोड़ रुपये की लागत से 3,117 आदर्श खेल के मैदान (मॉडल प्लेग्राउंड) बनाने जा रही है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


साैंद ने बताया कि इन खेल मैदानों का उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि गांव में सामाजिक और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना भी है। परियोजना को अगले 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

हर जिले में मॉडल प्लेग्राउंड

मंत्री सौंद ने बताया कि परियोजना के तहत अमृतसर में 194, बरनाला में 94, बठिंडा में 186, फरीदकोट में 91, फतेहगढ़ साहिब में 93, फाजिल्का में 123, फिरोजपुर में 121, गुरदासपुर में 198, होशियारपुर में 202, जालंधर में 168, कपूरथला में 107, लुधियाना में 257, मलेरकोटला में 57, मानसा में 119, मोगा में 144, पठानकोट में 58, पटियाला में 191, रूपनगर में 73, संगरूर में 186, एसएएस नगर (मोहाली) में 89, मुक्तसर साहिब में 134, तरनतारन में 138 और शहीद भगत सिंह नगर में 94 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना में 30 गांवों को मिलेगा लाभ

खन्ना विधानसभा क्षेत्र के कुल 67 गांवों में से 30 गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इनमें भादला ऊंचा, बूथगढ़, गोह, मलकपुर, मानक माजरा, साहिबपुरा, भूमड़ी, चकोही, इकोलाही, कमाना, दैहडू, फैजगढ़, किशनपुर, पंजरुखा, तुरमरी, बीवीपुर, गंधुआं, कौरी, किशनगढ़, लल्हेड़ी, लिबड़ा, मेहंदीपुर, जसपालों, फतेहपुर, राजेवाल, रोहनो खुर्द, इसरू, नसराली और खटड़ा जैसे गांव शामिल हैं।


मैदानों का आकार 0.35 एकड़ से 4.10 एकड़ तक है, और इनमें ओपन जिम, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और क्रिकेट जैसी आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल

मंत्री सौंद ने बताया कि पंजाब की असली ताकत उसके गांव में है। यदि गांव मजबूत होंगे, तो पंजाब मज़बूत होगा। ये खेल के मैदान सिर्फ़ खेल के लिए नहीं, बल्कि गांवों की आत्मा बनेंगे जहां बच्चे खेलेंगे, समाज जुड़ेगा और संस्कृति जीवित रहेगी। 

यह पंजाब के भविष्य में निवेश है

मंत्री सौंद ने कहा कि यह हमारा वादा, हमारा सपना और हमारी ज़िम्मेदारी है। हम पंजाब के हर बच्चे को खेलने का अवसर देंगे, हर गांव को एक सुंदर खेल मैदान देंगे। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य में एक निवेश है।



इस अवसर पर बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग, एसडीओ अर्पित शर्मा, एपीओ हरसिमरन सिंह, पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह, जेई गुरप्रीत सिंह, ओएसडी करण अरोड़ा और एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed