{"_id":"61a4de4ea64ac610253e0083","slug":"punjab-bjp-president-ashwani-sharma-reached-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना पहुंचे अश्वनी शर्मा: प्राचीन संगला वाला शिवाला में हुए नतमस्तक, भाजपा के कई अन्य नेता रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना पहुंचे अश्वनी शर्मा: प्राचीन संगला वाला शिवाला में हुए नतमस्तक, भाजपा के कई अन्य नेता रहे मौजूद
Mon, 29 Nov 2021 07:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:42 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना स्थित प्राचीन संगला वाला शिवाला में माथा टेका। इस दौरान लुधियाना के तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनेताओं का धार्मिक स्थलों पर जाना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल प्राचीन संगला वाला शिवाला में नतमस्तक हुए थे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा प्राचीन संगला वाला शिवाला में नतमस्तक होने पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ जिले के सभी नेता मौजूद रहे। पंजाब भाजपा प्रधान ने जहां भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया वहीं जलाभिषेक भी किया। मंदिर के मुख्य सेवादार महंत नारायण दास पुरी ने प्रदेश प्रधान को प्राचीन मंदिर के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा मंदिर कमेटी ने भाजपा प्रधान समेत तमाम नेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने मंदिर में शीश झुकाकर अपनी राजनीतिक दिनचर्या शुरू की। शर्मा सोमवार को लुधियाना के चार विधानसभा हलकों पूर्वी, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश प्रधान कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। पंजाब में भाजपा राजनीतिक सक्रियता बढ़ाकर अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। इस बार पार्टी ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।