{"_id":"d77feca03b284a35b8e97209b2d8a919","slug":"punjab-bathinda-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर धरना, शाम को माने डीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर धरना, शाम को माने डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे भर से आई विभिन्न जत्थेबंदियों के दिन भर चले धरने के बाद डीसी के
विज्ञापन
नेतृत्व में जिला प्रशासन ने भगता भाई सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दलजीत
सिंह बराड़ की बदली रद्द कर भाईरूपा में लगाने, उनके साथ मारपीट और दस्तार
उतारने वाले आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात
मान ली।
यह जानकारी जिला बैठक में शामिल भाकियू के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने दी। इससे पहले प्रिंसिपल दलजीत सिंह भगता से मारपीट, दस्तार उतारने तथा ट्रांसफर के विरोध में शनिवार को विभिन्न जत्थेबंदियों ने डीसी आवास के समीप धरना दिया।
इस दौरान जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को देखते हुए आधा दर्जन जिलों की पुलिस को शहर में तैनात किया गया था तथा धरना स्थल को छावनी में तबदील कर दिया गया था।
एक्शन कमेटी की अगुवाई में लगभग 11 बजे अध्यापकों तथा किसान, मजदूरों के बड़े काफिले ने डीसी की रिहाइश के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करने वालों में कमेटी सदस्य जगसीर सिंह सहोता, रेशम सिंह, दविंद्र बठिंडा, हरजीत जीदा, गुरमीत फौजी, जोगिंद्र सिंह उगराहां, शिंगारा मान, डकौंदा से जिला प्रधान बलदेव भाईरूपा, सुखविंद्र फुल्लेवाला, बीकेयू (क्रांतिकारी) से गुरमुख सिंह सेलबराह, जोरा नरसाली (खेत मजदूर यूनियन) तथा लोक मोर्चा पंजाब के जगमेल सिंह शामिल थे।
इधर धरना चल रहा था, दूसरी तरफ नायब तहसीलदार लगातार वार्ता करते रहे लेकिन सहमति नहीं हो पाई। इसके बाद देर शाम डिप्टी कमिशनर वरिंदर कुमार शर्मा, एसएसपी बठिंडा इंद्रमोहन सिंह और एसडीएम दमनजीत सिंह मान के साथ सांझा अध्यापक यूनियन के अध्यक्ष जगगसीर सिंह सहोता, न्याय कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह बाजाखाना, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह और क्रांतिकारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह की बैठक हुई। शिंगारा सिंह मान ने बताया किं प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली हैं। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।