फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, barnala, crime

दो साल से इंसाफ के लिए ठोकरें खा रहा एनआरआई

Sat, 30 May 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sat, 30 May 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
अपने साथ हुआ ठगी के लिए दो साल से इंसाफ के लिए भटक रहे एनआरआई जोधा सिंह ने फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


उसने हाईकोर्ट में पंजाब पुलिस के डीजीपी सुमेध सैनी, जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, जिले के एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना एवं आरोपियों को छोड़ने वाले थानेदार राजिंदर सिंह को पार्टी बनाया है। शनिवार को एनआरआई जोधा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह अपने साथ हुई ठगी के दर्ज हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री, डीजीपी और एनआरआई विंग में गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


एनआरआई जोधासिंह ने बताया कि उसने कनाडा से रुपये गांव फरवाही में अपने पिता बाबू सिंह और भाई मंगजीत सिंह को जमीन खरीदने के लिए भेजे, लेकिन उसे न तो रुपये मिले और न ही जमीन। 17 जुलाई, 2013 को दोनों आरोपियों पर ठगी का मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तार नहीं हुई। वहीं, दूसरी तरफ दोनों ने आरोप बेबुनियाद बताते हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed