फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, villagers protest in bhatinda refinery, bhatinda protest

छह गांवों के लोगों का रिफाइनरी गेट के आगे धरना

Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
protest, villagers protest in bhatinda refinery, bhatinda protest
प्रदर्शन - फोटो : demo
जिले की रामा मंडी के पास गुरु गोबिंद सिंह तेल रिफाइनरी से निकलते भारी प्रदूषण से खराब हो रही फसलों से परेशान होकर इलाके के छह गांवों ने लोगों ने रोष जताया। गांव नौरंग, रामसरा, हस्सू, तिगड़ी, देसू मलकाणा और कणकवाल के वासियों ने रिफाइनरी के गेट के आगे धरना देकर रिफाइनरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सैकड़ों किसानों ने बताया कि रिफाइनरी से भारी मात्रा में निकल रहे प्रदूषण से जहां लोगों की सेहत खराब हो रही है, वहीं रिफाइनरी से निकलने वाले काले धुएं से ज्यादातर फसलें धान, गवारा, कपास और सब्जियों के साथ-साथ पशुओं के लिए बीजे गए हरे चारे को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


किसानों ने इस बारे में पंजाब सरकार को प्रदूषण बोर्ड के प्रतिनिधि भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस बारे में जब रिफाइनरी के प्रबंधकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों के बताने के अनुसार खराब हुई फसलों के सैंपल ले लिए गए हैं, जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। प्रबंधकों के इस भरोसे के बाद किसानों ने तुरंत धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed