फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, sikh union protest in ludhiana, ludhiana protest

सिख जत्थेबंदियों का अस्पताल के बाहर धरना

Fri, 07 Oct 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 07 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
protest, sikh union protest in ludhiana, ludhiana protest
प्रदर्शन - फोटो : demo
सिख नेता जोगा सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जोगा सिंह की मौत की खबर सुनते ही वीरवार रात से ही उनके समर्थक अस्पताल के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जोगा सिंह के समर्थकों ने पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता न तो धरना समाप्त किया जाएगा और न ही जोगा सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना हैबोवाल की पुलिस ने डीएमसी अस्पताल के बाहर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं। 
विज्ञापन


जोगा सिंह के साथी सुरिंदर सिंह ने कहा कि तीस जून को जोगा सिंह पर कातिलाना हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन मुख्य आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया था। सुरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि सभी लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक जोगा सिंह की हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और न ही जोगा सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी संदीप सिंह पहले मामले की जांच में शामिल हुआ था। अब जोगा सिंह की मौत हो गई है। पुलिस ने उसकी और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed