{"_id":"575969ad4f1c1b17489c5438","slug":"protest-protest-over-suicide-in-barnala-barnala-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई सेवकों के प्रधान की खुदकुशी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई सेवकों के प्रधान की खुदकुशी पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सफाई सेवकों के प्रधान राज कुमार राजू की मौत पर वीरवार को जिले के सफाई सेवकों ने नगर काउंसिल में पहुंचकर हंगामा किया और काउंसिल के ईओ शक्ति कुमार से मारपीट की। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।
सफाई सेवकों के नेता गुलशन कुमार ने बताया कि नगर काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर दुल्ला सिंह ने उनकी बिरादरी के सुनील कुमार को अपने प्रभाव में लेकर और कुछ कच्चे सफाई सेवकों को साथ लेकर एक अलग गुट तैयार कर लिया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुनील कुमार व उसके साथी मिलकर रोज राज कुमार को तंग करते और गत दिनों उसकी मारपीट भी की।
वह राज कुमार को प्रधानगी छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे और उस पर झूठे इल्जाम लगाते आ रहे थे। इनसे तंग आकर उनके प्रधान राज कुमार ने वीरवार को सुबह एसडी कालेज के पास से गुजरती रेलवे लाइन पर जाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सफाई सेवकों ने नगर काउंसिल व सिविल अस्पताल में हंगामा कर आरोप लगाया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर दुल्ला सिंह व सुनील कुमार ने उनके प्रधान राजकुमार को मरने के लिए मजबूर किया है। उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज होना चाहिए। सफाई सेवकों के बढ़ते रोष को देखकर जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने नगर काउंसिल व सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया।
मौके पर पहुंचे सफाई सेवकों के पंजाब प्रधान प्रकाश चंद व कुलदीप कुमार कोटकपूरा ने एलान किया कि अगर आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार न किया गया तो पूरे राज्य की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। तब तक मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा।
सफाई सेवकों के नेता गुलशन कुमार ने बताया कि उनके प्रधान राज कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार नगर काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर दुल्ला सिंह, नगर काउंसिल के मेट कुलदीप कुमार, प्रकाश चंद व सुनील कुमार, अरुण कुमार व ज्वाला सिंह को ठहराया है।
पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया जाएगा : एसएसपी
जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस चौकस कर दी गई है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया जाएगा।
थाना सिटी प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला रेलवे पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र का है, इसलिए वही जांच के बाद एफआईआर दर्ज करेगी। रेलवे पुलिस चौकी के अधिकारी जगजीत सिंह व जगतार सिंह ने कहा कि मृतक राज कुमार राजू के परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।