{"_id":"575d8cc64f1c1b2b3e11b8df","slug":"protest-parents-protest-in-murder-case-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नगर चौक में धरना, लुधियाना जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नगर चौक में धरना, लुधियाना जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पुलिस की कार्यवाई के खिलाफ रोष प्रर्दशन करते मृतक गब्बर के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में मंगलवार को युवा आढ़ती कंवलप्रीत सिंह गब्बर की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गब्बर के परिजनों ने रविवार दोपहर को शहर की रफ्तार रोक दी।
गब्बर की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उसके परिजन पहले जगरांव पुल पर धरने पर बैठे और कुछ समय बाद भारत नगर चौक में धरना लगाने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों बीच बैठ कर सारा ट्रैफिक रोक दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
सूचना मिलने बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी गब्बर की हत्या के मामले में नामजद मार्केट के प्रधान सोमनाथ फौजी और उसके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। भारत नगर चौक में जाम लगाने की वजह से पूरे शहर का ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा गया।
विज्ञापन
रविवार को गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी शहर में थे, जिस कारण कुछ वीआईपी लोग भी पहुंचे हुए थे। जाम में कुछ वीआईपी लोग भी फंस गए, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मुश्किल से निकाला। प्रदर्शनकारी पुलिस की एक सुनने को तैयार नहीं थे। एडीसीपी ध्रुव दहिया ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर शाम खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी भारत नगर चौक में बैठे थे।
रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मंगलवार को सब्जी मंडी में गब्बर की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने सब्जी मंडी के प्रधान सोमनाथ फौजी और उसके बेटे सहित कुछ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सोमनाथ फौजी को गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। जब गब्बर के परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसके खिलाफ गब्बर के घर से लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक शांति मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
रविवार को गब्बर की अंतिम अरदास का समारोह फील्डगंज स्थित गुरुद्वारा साहिब में चल रहा था। अंतिम अरदास समारोह खत्म होने के बाद गब्बर के परिजन प्रदर्शन करते हुए जगरांव पुल पहुंचे। वहां कुछ समय धरना लगाने के बाद सभी लोग प्रदर्शन करते हुए भारत नगर चौक पहुंचे और वहां जाम लगा दिया।
गब्बर के भाई रुबल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक लोगों के दबाव में आकर आरोपियों को छोड़ा है। पुलिस जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले सोमनाथ फौजी और उसके साथियों को गिरफ्तार करे। भारत नगर चौक में रविवार को धरने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बस चालकों ने सवारियों को काफी दूर उतारा और तपती गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग पैदल ही चलकर अपनी मंजिल पर पहुंचे। भाई वाला चौक में ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने सारा ट्रैफिक पक्खोवाल रोड की तरफ किया। वहीं से पुलिस ने चंडीगढ़ जाने के लिए निकले वीआईपी लोगों को पक्खोवाल रोड से निकाला।
मौके पर ही किया ट्रैफिक रुट चेंज
एसीपी ट्रैफिक बुलंद सिंह ने कहा कि जाम को देखते हुए पुलिस की तरफ से मौके पर ही ट्रैफिक रुट चेंज कर दिया गया था। फिरोजपुर रोड से दिल्ली को जाने वाले ट्रैफिक को नहर से, लोधी क्लब रोड, भाई वाला चौक से होकर निकाला गया। उसके बाद फिरोजपुर रोड से जालंधर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को हंबड़ा रोड, घुमारमंडी से होकर निकाला गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जालंधर से आने वाले ट्रैफिक को श्री दुर्गा माता मंदिर सो होते हुए फव्वारा चौक, घुमारमंडी और फिरोजपुर की तरफ घुमाया गया।
कानून के हिसाब से की जाएगी कार्रवाई : ध्रुव दहिया
एडीसीपी हेड क्वार्टर ध्रुव दहिया ने कहा कि पुलिस गब्बर की हत्या के मामले में जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी और मामले को जल्द हल कर लिया जाएगा।