फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, parents protest in ludhiana, protest against molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में पेरेंट्स का प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
protest, parents protest in ludhiana, protest against molestation
प्रदर्शन - फोटो : file
निजी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में स्कूल की पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने योगेश कुमार की अगुवाई में शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। सभी प्रदर्शनकारी आरोपी मनी अरोड़ा की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने कहा कि वह आरोपी मनी की अस्पताल से छुट्टी होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। 

योगेश ने कहा कि शुक्रवार को मनी अरोड़ा ने स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की थी। उसने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात कर पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उससे पहले ही आरोपी बीमार होने का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल हो गया।
विज्ञापन


योगेश ने कहा कि शनिवार को एसोसिएशन के सभी सदस्य स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपी जब भी अस्पताल से डिस्चार्ज होगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा आने वाले एक दो दिनों में इस संबंध पुलिस अधिकारियों से मीटिंग भी करवाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed