फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, parents protest in ludhiana, protest against fee hike in ludhiana

वार्षिक फीस बढ़ाने के खिलाफ दुगरी रोड जाम

Sat, 26 Mar 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 26 Mar 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
protest, parents protest in ludhiana, protest against fee hike in ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
एमजीएम स्कूल दुगरी में वार्षिक फीस 25 से 30 प्रतिशत बढ़ाने के खिलाफ शनिवार को करीब 100 अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी। शनिवार को पेरेंट्स स्कूल में बच्चों का रिजल्ट देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के बाद अध्यापकों ने पेरेंट्स को बच्चों की अगली कक्षा के लिए फीस जमा करने के लिए कहा और फीस की लिस्ट थमा दी। जब पेरेंट्स ने लिस्ट में 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ी हुई देखी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। कुछ समय तक बहस के बाद पेरेंट्स ने दुगरी मेन रोड जाम रखा। पेरेंट्स ने कहा कि स्कूल रि-एडमिशन फीस और एनुअल फीस चार्ज नहीं ले सकता। स्कूल की ओर से पिछली बार भी 20 प्रतिशत एनुअल फीस बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन


पिछली बार पांचवीं कक्षा के लिए 3500 एनुअल चार्जेस लिए गए थे। इस बार इसे बढ़ाकर 5000 तक कर दिया गया है। इसी तरह सभी कक्षा में एनुअल फीस बढ़ा दी गई है। दुगरी पुलिस और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के प्रिंसिपल से मीटिंग करवाने का आश्वासन मिलने पर अभिभावकों ने धरना हटाया। प्रिंसिपल ने कहा कि सोमवार को सभी पेरेंट्स को बुलाया गया है। रुल के मुताबिक ही चार्ज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed