फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest in ludhiana

प्रदेश सरकार की नीतियों पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी

Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest in ludhiana
लुधियाना। आंगनबाड़ी एवं विभिन्न मजदूर यूनियनों ने शुक्रवार को जिला कांप्लेक्स के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। सभी यूनियनों ने मांग की कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले ताकि पंजाब की किसानी को बचाया जा सके। प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार की नीतियों पर चल रही है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू जिला सुभाष रानी ने कहा कि पंजाब सरकार ने अक्तूबर 2018 में केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाए गए हेल्पर वर्कर के मान भत्ते से 40 फीसदी की कटौती कर दी है। एक तरफ सीएम न्यूनतम वेतन की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने हिस्से का 40 फीसदी पैसा वर्कर को दे नहीं रहे हैं। यही नहीं पंजाब सरकार ने प्री प्राइमरी क्लास को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर आंगनबाड़ी की रौनक खत्म कर डाली है जबकि हिमाचल और राजस्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस मौके पर आशा रानी, धीरज बाला, निर्मल कौर, अंजू मैहता, परमिंदर कौर, रजनी बाला सहित कई वर्कर मौजूद थे। वहीं डीसी कांप्लेक्स के बाहर 16 यूनियन ने धरना लगाकर सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने अपनी 12 मांगें उठाईं। धरने में जल सप्लाई एंड सैनिटाइजेशन कांट्रेक्ट यूनियन, पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट यूनियन, पीडब्ल्यूडी फील्ड वर्कशाप यूनियन, कारखाना मजदूर यूनियन, टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन, लोक एकता संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed