{"_id":"5f33ce8c8ebc3e3cbd1062ce","slug":"protest-for-two-hours-against-open-manhole-of-sewerage-gobindgarh-news-pkl384421110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज के खुले मैनहोल के खिलाफ दो घंटे तक जताया विरोध, बच्चे के गिरने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज के खुले मैनहोल के खिलाफ दो घंटे तक जताया विरोध, बच्चे के गिरने से भड़के लोग
बस्सी पठाना के तहसीलदार अवतार सिंह, एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल, जेई सतिंदर सिंह लोगों को शांत करते ह?
- फोटो : GOBINDGARH
Link Copied
बस्सी पठाना शहर के वाल्मीकि मोहल्ला में सीवरेज बोर्ड की ओर से विभिन्न स्थानों पर बने सीवरेज के मैनहोल खुले पड़े हैं। इनको ढकने के लिए बुधवार को इलाके के लोगों ने दो घंटे धरना देकर सीवरेज बोर्ड खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिन पहले सीवरेज बोर्ड द्वारा खुली छोड़ी गई एक हौदी में अचानक एक बच्चा गिर गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसको लेकर एससी मोर्चा नेता राजीव कुमार ने लोगों के साथ लेकर सीवरेज बोर्ड, नगर काउंसिल व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। यह धरना करीब दो घंटे चला। जिसमें भाजपा के मंडलाध्यक्ष हरमेश शर्मा व आम आदमी पार्टी से नेता इंद्र कुमार इंद्री भी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके राजीव कुमार, जगदीश भल्ला व राकेश कुमार रोकी ने बताया कि सीवरेज बोर्ड द्वारा इस रोड पर विभिन्न जगहों पर बड़ी-बड़ी गहरीं होदियां बनाकर खुली छोड़ दीं गई हैं। इसके बाद पहुंचे तहसीलदार अवतार सिंह, एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल, जेई सतिंदर सिंह द्वारा मोहल्ला निवासियों को आश्वासन दिया गया कि तीन दिन में वाल्मीकि नगर में करीब छह माह से रुका हुआ काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा गोशाला रोड पर मिट्टी डालकर इसे चलने योग्य बनाने के अलावा पानी की निकासी का प्रबंध करने के साथ साथ सड़क के निर्माण का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। इस तरह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।