{"_id":"afb543165d5ceb7245fc8663815c8261","slug":"protest-against-smriti-irani-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 21 Jan 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस एससी सेल की ओर से हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में
विज्ञापन
पीएचडी के दलित छात्र रोहित वेमुला की ओर से की गई आत्महत्या के विरोध में
प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर घंटाघर तक रोष मार्च निकाला और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के वाइस चेयरमैन परमिंदर सिंह और कन्वीनर दीपक हंस के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया।
इसमें प्रदेश चेयरमैन डा. राज कुमार चब्बेवाल मुख्य तौर पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्मृति ईरानी को मंत्री पद से बर्खास्त कर इस मामले से जुड़े केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर अप्पा राव को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की सहायता राशि देकर इंसाफ दिलाने की मांग भी की।
डा.चब्बेवाल ने कहा छात्रों के आपसी झगड़े में एक मंत्री की मिलीभगत और वाइस चांसलर का एकतरफा फैसला करना यह दर्शाता है कि दलितों के प्रति आज भी उच्च वर्ग की मानसिकता अच्छी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार की नींद नहीं खुली तो कांग्रेस एक आंदोलन के रूप में पूरे देश में संघर्ष का बिगुल बजा देगी। इस अवसर पर को-चेयरमैन जंग बहादुर सिंह, वाइस चेयरमैन चौधरी रविंद्र रोजी मौजूद थे।