फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Proposal for the name of the international airport sent to the government

अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम श्रीगुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव सरकार को भेजा

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Proposal for the name of the international airport sent to the government
हलवारा। ऐतिआणा की पंचायत ने गांव मे बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद मे यू टर्न लेते हुए अब इसका नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के बजाय श्री गुरु गोबिंद सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ऐतिआणा रखने का प्रस्ताव पास कर केंद्र और पंजाब सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन

सरपंच लखवीर सिंह ने बताया कि पहले उनकी पंचायत ने इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर रखने संबंधी पंचायत में प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा था। लेकिन इसमें कई तरह की संविधानिक और कानूनी अड़चन पेश आ रही है। उन्हें इस बाबत सरकार की तरफ से ही पेशकश आई है। पंचायत ने नया प्रस्ताव पास कर सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय के माध्यम से इसे केंद्र सरकार को भेज दिया है। उन्हें उम्मीद है कि किसी को भी हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखने से आपत्ति नहीं होगी। इस बाबत सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने कहा कि वो ऐतिआणा की पंचायत के इस प्रस्ताव और लोगों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक लेकर जाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि सरकार ये मांग जरूर मान लेगी। गौरतलब है कि इंकलाब जिंदाबाद लहर समेत कई अन्य समाजसेवी संगठन और विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता कार्यकर्ता इस हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 72 से अधिक पंचायतें प्रस्ताव पास कर इस हवाई अड्डे का नाम शहीद सराभा के नाम पर रखने की मांग सरकार को भेज चुकी है। इसके अलावा अप्रैल 2020 में हस्ताक्षर मुहिम के तहत लाखों लोग हस्ताक्षर कर यही मांग कर चुके हैं, लेकिन जिस ऐतिआणा गांव की 162 एकड़ जमीन पर ये हवाई अड्डा बन रहा है, वहां की पंचायत और लोगों ने नई मांग कर विवाद को तूल दे दिया है। इंकलाब जिंदाबाद लहर के संस्थापक सुखविंदर सिंह हलवारा और समाजसेवी सुख जगरांव पर इसी विवाद के चलते सुधार पुलिस मुकद्दमा भी दर्ज कर चुकी है। दोनों को अब जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed