फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Prime Minister Home Minister farmers Dhindsa

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री करें किसानों से बातः ढींढसा

Sat, 23 Jan 2021 04:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Home Minister farmers Dhindsa
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। अकाली दल डेमोक्रेटिक के नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों के साथ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बात करनी चाहिए। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथ में कुछ नहीं है। किसानों की मांग को गंभीरता से लेकर केंद्र सरकार को उक्त कानून वापस लेने चाहिए। सरकार खुद मान रही है कि कानूनों में खामियां हैं। पार्टी समर्थक रविंदर गोरखा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढींढसा ने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आंदोलन का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी सरकार को लोगों की आवाज सुननी चाहिए। केंद्र सरकार खेती कानूनों को बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करे और किसानों से सलाह करके ही कानून बनाए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल, भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर उनकी पार्टी किसी भी सियासी दल के साथ समझौता कर सकती है। अभी उनकी पार्टी को चुनाव चिह्न नहीं मिला है। नगर काउंसिल चुनाव में उनकी पार्टी के समर्थक स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे। आजाद तौर पर भी चुनाव लड़ सकते हैं और किसी अच्छे प्रत्याशी को समर्थन भी दिया जा सकता है। इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी, सुनीता शर्मा, चमकौर सिंह, यादविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed