{"_id":"041b27d8-3950-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pranab-mukherjee-interacted-with-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में प्रणब दा ने बच्चों से जाना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में प्रणब दा ने बच्चों से जाना लक्ष्य
लुधियाना/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Nov 2012 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का इंतजार कर रहे सतपाल मित्तल स्कूल के बच्चों के मन में उनसे सवाल न पूछ पाने का तो मलाल रहा, लेकिन उनको करीब से मिल कर बच्चे काफी खुश हुए। हालांकि यह मौका स्कूल के सभी बच्चों को नहीं मिल पाया। स्कूल द्वारा चुने गए सात बच्चे ही राष्ट्रपति से मुलाकात कर पाए।
विज्ञापन
सात विद्यार्थियों के ग्रुप ने राष्ट्रपति के साथ इंटरेक्शन सेशन के लिए 14 सवाल तैयार कर रखे थे, लेकिन बच्चों के पास आए राष्ट्रपति ने उनके नाम और जीवन का लक्ष्य पूछा। बच्चों ने बताया कि वह दंत चिकित्सक, वकील और डॉक्टर बनना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने जाते-जाते बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी।
विज्ञापन
चंद मिनटों की बातचीत के बाद प्रणब दा वहां से निकल गए। चुने गए सात बच्चों में दसवीं की वाणी सग्गड़, गुरमेहर कौर, 12वीं के संयम, लोगान, 10वीं के सुमेर, 12वीं के अनहद और जससिमरन सोमवार से सवाल तैयार करने में जुटे थे। एक अच्छे नेता की क्या क्वालिटी होनी चाहिए। देश और युवाओं से क्या उम्मीद होनी चाहिए। देश की आर्थिकता और आतंकवाद को लेकर वह क्या सोचते हैं। देश के ऐतिहासिक स्थानों से क्या सीख लेनी चाहिए सहित कई सवाल वे राष्ट्रपति से पूछना चाहते थे।
विज्ञापन
बच्चों ने बताया कि स्कूल की तरफ से सोमवार को उनको बताया गया कि उनको राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और इसके लिए उन्हें सवाल तैयार करने हैं। जैसे जैसे समय पास आ रहा था वह काफी उत्साहित हो रहे थे। जब समय आया तो वह सवाल तो नहीं पूछ पाए, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति से मिल कर बहुत खुशी हुई।