{"_id":"5f240f848ebc3e9faa1e8122","slug":"powercam-withholds-13-86-crores-of-cow-cess-ludhiana-ludhiana-news-pkl383150458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवरकाम ने काऊ सेस के 13.86 करोड़ रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवरकाम ने काऊ सेस के 13.86 करोड़ रोके
विज्ञापन
सूबे में बेसहारा जानवरों की देखभाल के लिए राज्य सरकार हर साल काऊ सेस के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्र कर रही है। काऊ सेस को एकत्र करने की जिम्मेदारी पॉवरकाम को दी गई है। हर साल बिजली बिल के साथ आम लोग काऊ सेस अदा कर रहे है। हैरानीजनक बात है कि पॉवरकाम काऊ सेस के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये एकत्र कर रहा है। लेकिन इन्हें आगे निकाय विभाग को नहीं दिया जा रहा है। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के तहत हुआ है।
आरटीआई कार्यकर्ता रोहित सभ्रवाल ने बताया कि उन्होंने पॉवरकाम से आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। इसमें पूछा गया था कि जब से सूबे के लोगों को पर काऊ सेस लगाया गया है।,उस समय से हर साल पॉवरकाम ने कितना काऊ सेस एकत्र किया है। काऊ सेस को आगे सरकारी विभागों को कितना जारी किया गया है। साल 2016 से लेकर अप्रैल 2020 तक पॉवरकाम ने राज्य भर में 20.64 करोड़ रुपये एकत्र किए है। इसमें मात्र 6.78 करोड़ रुपये आगे निगम या नगर काउंसिल को जारी किए गए है। वहीं 13.86 करोड़ रुपये अभी तक पॉवरकाम ने अपने पास रखे हुए है।
काऊ सेस का ब्यौरा
आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार साल 2016-17 में पॉवरकाम ने राज्य भर से 25037902 रुपये एकत्र किए थे। इसमें 21663476 रुपये ही निकाय विभाग को जारी किए गए। 3374426 रुपये किसी को जारी नहीं किए गए। इसी तरह साल 2017-18 में 21868579 रुपये एकत्र किए गए। 14486662 जारी किए गए। साल 2018-19 में 70245454 रुपये एकत्र किए गए।13681917 जारी किए गए। साल 2019-20 में 70056137 रुपये काऊ सेस के एकत्र किए गए, इसमें से सिर्फ 8334857 रुपये आगे जारी किए गए। साल 2020-21 के अप्रैल माह तक पॉवरकाम 12931270 रुपये काऊ सेस के नाम पर एकत्र कर चुका है, इसमें से 3662044 रुपये ही जारी किए गए है, शेष 9269226 रुपये पॉवरकाम के पास पड़े हैं।