{"_id":"609abb2f8ebc3e864c3d1506","slug":"politics-is-going-vaccine-in-ludhiana-bjp-district-head-pushpendra-singal-has-made-allegations-ludhiana-news-pkl4130469148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में वैक्सीन के नाम पर चल रही है राजनीति, भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में वैक्सीन के नाम पर चल रही है राजनीति, भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने लगाए आरोप
विज्ञापन
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने मंगलवार प्रेस के नाम जारी बयान में कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लुधियाना में अभी तक 70 के करीब वैक्सीनेशन कैंप लगा चुकी है। इसके अतिरिक्त 100 कैंप और लगाने की तैयारी थी। पुष्पेंद्र सिंगल ने प्रशासन पर कांग्रेस सरकार की शह पर इस काम में राजनीति करने का आरोप लगाया है।
जिला प्रधान ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कांग्रेस के पार्षदों द्वारा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और पार्षदों ने यह तक कह दिया कि यह कैंप सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता ही लगा सकते हैं। ऐसे समय में राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कैंप लगाने के सभी को समान अवसर मिलने चाहिए ताकि आम जनता का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। कोरोना महामारी के हालातों में लुधियाना जैसे जिले का स्वास्थ्य तंत्र स्वयं ही वेंटिलेटर वाली स्थिति में है। शहर में हर तरफ हाहाकार मची है ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीति करना और संबंधित अफसरों द्वारा पक्षपात करना गलत है।
भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि एक तरफ सरकार 18 वर्ष से ऊपर वालों को टीकाकरण करने की बात कह रही है पर हकीकत यह है कि 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी सरकारी सेंटरों में टीकाकरण के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे लगता है कि 18 वर्ष से ऊपर के लोगों की टीकाकरण की बात करना उनसे मजाक से ज्यादा कुछ नहीं। जिला भाजपा प्रधान ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी महामारी के ऐसे समय में अपनी ड्यूटी को समझें और अपनी सारी ताकत उसी में लगाएं तभी आम जनता का भला हो पाएगा।