फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police remand of ex-MLA Bains' brother extended for two more days

पूर्व विधायक बैंस के भाई का पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा

Tue, 05 Jul 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police remand of ex-MLA Bains' brother extended for two more days
लुधियाना। दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत बैंस को कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस का दो दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था, जबकि बैंस का निजी सचिव और नजदीकी साथी प्रापर्टी डीलर सुखचैन सिंह पहले से ही दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस मामले में फरार चल रहे पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला से दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उसके दो भाई और दो महिला साथियों और पीए के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। सभी आरोपियों को कुछ समय पहले ही अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिलने पर लगातार सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ रही थी। कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके साथियों की तलाश में दबिश देने में लगी रही, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं लग रहा था। तीन दिन पहले पुलिस ने सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार कर लिया। उसी से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपी सुखचैन सिंह के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस को दोबारा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी सिमरजीत सिंह बैंस के साथ-साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान का पता लगाने में जुटी है ताकि कर्मजीत सिंह बैंस से पूछताछ के दौरान कई और सबूत इकट्ठा किए जा सकें।
विज्ञापन

आत्मसमर्पण से पहले ही बैंस तक पहुंचने की फिराक में है लुधियाना पुलिस
अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए जाने के बाद से ही कमिश्नरेट पुलिस पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का पता लगाने में जुटी है। जब से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का भाई कर्मजीत सिंह बैंस गिरफ्तार हुआ है तब से चर्चा यह है कि पूर्व विधायक भी जल्द ही अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। इससे उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। पुलिस दुष्कर्म मामले में सिमरजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार करना चाहती है ताकि रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाए और अलग-अलग सबूत इकट्ठा किए जा सकें। अगर सिमरजीत सिंह बैंस पुलिस के हाथ नहीं आए और सीधे अदालत में आत्मसमर्पण कर देते हैं तो पुलिस की काफी किरकिरी होगी कि कमिश्नरेट पुलिस सिमरजीत सिंह बैंस को ढूंढती रही और वह सीधे अदालत पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रुरल रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तलाश लगातार जारी है। कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed