फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police police recovered 180 liters of illegal liquor

थाना सदर पुलिस ने 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की, युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 05:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Police police recovered 180 liters of illegal liquor
बठिंडा के बीड तलाब गांव की बस्ती नंबर दो एवं तीन में कुछ लोग नकली शराब का धंधा चला रहे थे। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने 180 लीटर कच्ची शराब समेत एक युवती एवं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गीता कौर, मनप्रीत सिंह एवं रणजीत सिंह निवासी बीड तलाब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना सदर के सब इंस्पेक्टर रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि बीड तलाब बस्ती नंबर दो एवं तीन के कुछ घरों में कच्ची शराब का धंधा चल रहा था। जब उन्होंने दबिश दी तो 100 लीटर कच्ची शराब एवं चालू भटठी समेत रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने एक और सूचना पर 80 लीटर कच्ची शराब समेत युवती गीता कौर एवं मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। बस्ती नंबर 3 बीड तलाब बठिंडा के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि यहां सरेआम लोग कच्ची शराब बनाते हैं। यूरिया एवं ईस्ट से तीसरे दिन शराब तैयार करने के चक्कर में तस्कर कच्ची शराब ही आगे 100 से 150 रुपये प्रति बोतल बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। विजय ने सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed