फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police personnel who were injured by swords and picked up a minor

तलवारों से घायलकर नाबालिक को उठाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 25 May 2021 08:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who were injured by swords and picked up a minor
जगरांव। शहर के मुख्य अनारकली बाजार में सोमवार को दोपहर गुंडागर्दी करने वाले तीन बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों को थाना सिटी पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद सोमवार को देर रात काबू कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी जगरांव के एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पीड़ित सचिन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अनारकली बाजार में एक दुकान पर काम करता है। सोमवार को दोपहर जब वह दुकान पर था तो 1 बजे के करीब 3 बुलेट मोटरसाइकिल सवार लड़के वहां आ गए। जिनके नाम सागर कल्याण, इंदरप्रीत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह एवं शनि दुकान पर आए। उसे दुकान के अंदर से घसीटते हुए बाहर बाजार में ले आए और तलवारों से वार करते हुए मोटरसाइकिल पर बिठाकर कोठे राहलां के नजदीक पड़ते सुए पर ले जाकर मारने लगे। पीड़ित नौजवान ने बताया कि तीनों ने उसके गले से चांदी की चेन, अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद उसे नई दाना मंडी में फेंककर फरार हो गए। एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। तीनों को काबू कर थाना सिटी जगरांव में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed