फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police increased security near Sidhu Musewala's house

Ludhiana News: सिद्धू मूसेवाला के घर नजदीक पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 08 May 2023 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Police increased security near Sidhu Musewala's house
सिद्धू के पिता को नजरबंद करने की अफवाहों को बताया निराधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा में बनी हवेली और उसके खेतों में बनी यादगार के नजदीक पुलिस ने अचानक सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सोमवार को अपने घर नहीं थे। इसकी पुष्टि सिद्धू के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने कहा कि वह जालंधर उपचुनाव के लिए नहीं गए, बल्कि कहीं अन्य जगह रिश्तेदारी में गए हैं। उन्होंने बलकौर सिंह को नजरबंद किए जाने की बात को अफवाह बताया। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि एकाएक सुरक्षा में बढ़ोतरी के कारणों के बारे में परिवार को कोई सूचना नहीं है और न ही पुलिस अधिकारी कुछ बता रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से हवेली के गेट और उसकी बैक साइड पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं मूसेवाला के टाहली वाले खेत में बनी यादगार के अलावा के नजदीक 50 गज पर भी सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। ये कर्मचारी 20 घंटे शिफ्ट में यहां ड्यूटी देंगे। इसके अलावा हवेली के मुख्य गेट पर चार महिला कर्मचारियों की भी डयूटी लगाई गई है। यह भी हिदायत दी गई है कि घर के अंदर आने जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी लेकर अंदर जाने दिया जाए। जिला पुलिस मुखी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ऐसा पारिवारिक सदस्यों को जान से मारने की मिल रही धमकियों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed