फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police busted honey trap gang in Khanna of Punjab

आप भी सावधान: महिला ने बुलाया, रिटायर्ड टीचर को चाय पिलाई, इसके बाद जो हुआ... वह जिंदगी में नहीं भूल पाएगा

Mon, 30 Oct 2023 10:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज के प्रति सावधान रहने पर ही भलाई। वरना छोटी सी गलती बड़ा सबक दे जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब के खन्ना में एक रिटायर्ड टीचर के साथ। वह शायद इस मामले को पूरी उम्र नहीं भूला पाएंगे।

विज्ञापन
Police busted honey trap gang in Khanna of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

रिटायर्ड टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर उससे तीन लाख रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर गैंग की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनका एक साथी नशा तस्करी में जेल में सजा काट रहा है। बाकी दो फरार हैं। मामला पंजाब के खन्ना का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्री माछीवाड़ा साहिब के गांव हेडों बेट का रहने वाला एक रिटायर्ड टीचर कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। टीचर को फेसबुक पर 22 सितंबर को मैसेज आया। मैसेज करने वाली महिला ने उसकी बेटी के इंश्योरेंस पॉलिसी के संबंध में घर आकर सलाह देने की बात कही। 
विज्ञापन


रिटायर्ड टीचर को 28 सितंबर को गोदाम रोड खन्ना पर महिला ने अपने घर बुलाया। वहां उसे चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। करीब एक घंटे के बाद जब होश आया तो उसने देखा कि वह सिर्फ अंडर गारमेंट्स ही पहने है। वहां दो महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ने उसको पीटा और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पैसे देने की धमकी दी। हनी ट्रैप गैंग ने रिटायर्ड टीचर को धमकाकर गूगल पे के माध्यम से 99 हजार रुपये गुरविंदर सिंह के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। रिटायर्ड टीचर घटना के बाद परेशान था। यही नहीं बाद में रिटायर्ड टीचर को श्री माछीवाड़ा साहिब बैंक में ले जाकर 2 लाख और ट्रांसफर कराए गए। किसी को यह बात बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

पहले तो यह रिटायर्ड टीचर अपमान महसूस करता रहा और किसी के पास मुंह नहीं खोला लेकिन जब हनी ट्रैप गैंग के सदस्य उसे लगातार परेशान करते रहे तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद सिटी पुलिस ने गोदाम रोड खन्ना के रहने वाले गुरविंदर सिंह, उसकी पत्नी राजविंदर कौर, किरणदीप कौर और करतार नगर निवासी सतनाम सिंह सत्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले पायल के गांव शाहपुर रहती थी और अब गोदाम रोड खन्ना में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले सतनाम सिंह को नशा तस्करी में सजा हो गई। वह लुधियाना जेल में बंद है। गुरविंदर सिंह व किरणदीप कौर की तलाश की जा रही है। एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि हनी ट्रैप के आरोप में राजविंदर कौर व गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed