{"_id":"6afb70178ddfacde8804bd00","slug":"the-victim-submitted-an-application-to-the-sp-north-demanding-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1521061-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां-बेटे ने एसओ पर लगाया मारपीट का आरोप, युवती की तहरीर पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां-बेटे ने एसओ पर लगाया मारपीट का आरोप, युवती की तहरीर पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन
- पीड़िता ने एसपी नार्थ को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
- थाने में बंधक बनाकर पीटने और जूते चटवाने का लगाया आरोप
- एसओ ने आरोपों को नकारा, कहा- युवक ने युवती की बेरहमी से की थी पिटाई
गोरखपुर। चिलुआताल थाने के एसओ सूरज सिंह पर मां-बेटे ने थाने में बंधक बनाकर मारपीट करने, गाली-गलौज और जूते चटवाने का आरोप लगाया है। करीमनगर निवासी महिला ने 14 नवंबर को एसपी नार्थ राजेश घुनावत को प्रार्थना पत्र देकर एसओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसओ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवक और उसकी मां ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी।
पीड़ित पूनम पांडेय के मुताबिक, उनके बेटे अमृत पांडेय और क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के बीच करीब नौ वर्षों से परिचय था। आरोप है कि 13 नवंबर को युवती उनके घर पहुंची और बेटे के साथ विवाद व मारपीट की। इसके बाद थाने से फोन आने पर वह बेटे के साथ पहुंचीं। पूनम का आरोप है कि एसओ ने उन्हें और बेटे को एक कमरे में ले जाकर पुलिसकर्मियों के साथ बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं उनके बेटे से जूते चटवाए। उन्होंने बेटे के पैर में फ्रैक्चर और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने की बात कही है। दोनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया।
इधर, युवती ने 13 नवंबर को चिलुआताल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 12 नवंबर को अमृत ने उसे घर बुलाकर पीटा, गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। एसओ सूरज सिंह के मुताबिक, युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। युवक के मोबाइल में युवती की तस्वीरें भी मिली थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए मारपीट की बात से इन्कार किया। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों के परिजन का एक-एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी नार्थ राजेश घुनावत ने मां-बेटे की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वे ही पुलिस से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।