फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   PM Modi Xi Jinping Vladimir Putin planted saplings at BRICS using spade crafted by Gurnam Singh of Mansa

मानसा की कुदाल का जलवा: पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन ने लगाए पौधे, इंस्टाग्राम पर वीडियो देख मिला था ऑर्डर

Fri, 18 Sep 2026 08:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 08:41 AM IST
सार

गुरनाम सिंह के बेटे जतिन ने जनवरी में इंस्टाग्राम पर अपना पेज बनाया था। उसने औजारों के वीडियो डाले। वीडियो देखकर ब्रिक्स सम्मेलन की टीम ने उनसे संपर्क किया और 11 कुदाल का ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
PM Modi Xi Jinping Vladimir Putin planted saplings at BRICS using spade crafted by Gurnam Singh of Mansa
मानसा के गुरनाम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसा की मंडी बरेटा के मिस्त्री गुरनाम सिंह रामगढ़िया की बनाई कुदाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन में पौधे लगाए। खास बात यह है कि यह किसी कंपनी की कुदाल नहीं बल्कि बरेटा में छोटी सी दुकान चलाने वाले गुरनाम सिंह के हाथों से तैयार हुई है।
विज्ञापन


50 वर्षीय गुरनाम सिंह तीन पीढ़ियों से खेती के औजार बनाने का काम कर रहे हैं। उनके दादा और पिता भी यही काम करते थे। गुरनाम मुख्य रूप से लकड़ी और पीतल के सुंदर औजार बनाते हैं जो दिल्ली तक बिकते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उनकी कुदाल का इस्तेमाल होना उनके वर्षों के परिश्रम की बड़ी पहचान है।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह के 23 वर्षीय बेटे जतिन ने जनवरी में इंस्टाग्राम पर जीएस एग्रीकल्चर फैब्रिकेशन वर्क्स का पेज बनाया था। उसने पिता के बनाए औजारों के वीडियो डाले। वीडियो देखकर ब्रिक्स सम्मेलन की टीम ने संपर्क किया और पहले दो नमूने मंगवाए। पसंद आने पर 8 सितंबर तक 11 कुदालें तैयार करने का ऑर्डर दिया गया। कम समय के बावजूद परिवार ने ऑर्डर पूरा कर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरनाम ने बताया कि एक कुदाल की कीमत करीब दो हजार रुपये है। इसमें मोल्डिंग, नक्काशी और लकड़ी का काम किया गया है। जतिन ने बताया कि कुदाल के चर्चित होने के बाद देश-विदेश से ऑर्डर मिल रहे हैं। बरेटा की मिट्टी से बनी कुदाल का मोदी, शी और पुतिन के हाथों तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed