फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   play, play in ludhiana, gauhar play in ludhiana

हम तो मरकर भी किताबों में रहेंगे जिंदा...

Sun, 10 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 10 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
play, play in ludhiana, gauhar play in ludhiana
लुधियाना में गौहर नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव भवन में लुधियाना सांस्कृतिक समागम द्वारा ‘गौहर’ नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री लिलिट दुबे ने किया। प्ले में युवा गौहर का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका राजेश्वरी सचदेव ने किया। जबकि गौहर के बदलाव के बाद की जिंदगी का किरदार जीला खान ने निभाया। इसके अलावा प्रख्यात थिएटर आर्टिस्ट डैंजिल, अनुज, परिनाज आदि कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। प्ले के ‘हम तो मरकर भी किताबों में रहेंगे जिंदा...गम उन्हीं का है जो मर जाने के बाद गुजर जाते हैं..’ डायलॉग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। 
विज्ञापन


यह प्ले लगभग 100 साल पहले की एक भारतीय गायिका की जिंदगी पर आधारित था। इस गायिका ने सबसे पहले ग्रामोफोन पर गाया। अभिनेत्री राजेश्वरी ने बताया कि इस कहानी से पता चलता है कि 100 वर्ष पहले गौहर ने किस तरह अपनी कला के लिए मेहनत की। उस औरत में बहुत पैशन था और उसके अपने ही सुर थे। उन्होंने 20 भाषाओं में 600 गीत गाए। वह 15 वर्ष की आयु में गाने लगी थी।
विज्ञापन


छह वर्ष की आयु में उसके पिता उसे छोड़कर चले जाते हैं, जिसे ढूंढते हुए एक यूरोपियन इंजीनियर यहां आता है और उसे रिकॉर्ड करता है। कहानी में गौहर जिंदगी में प्यार को विभिन्न रिश्तों में ढूंढती गई। मंचन से पहले आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान लिलिट दुबे ने बताया कि यह कहानी ‘माई नेम इज गौहर खान’ किताब पर आधारित है। यह किताब विक्रम सामंत ने छह साल की रिसर्च से लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थिएटर को सरकारी सपोर्ट मिले : लिलिट
बॉलीवुड और क्रिकेट के जादू के चलते थिएटर काफी पीछे रह गया है। जिस कारण हम अपने प्ले वर्ल्ड मैप पर ले जाने में असमर्थ हैं। इस बारे में लिलिट दूबे ने कहा कि थिएटर को कोई सरकारी सपोर्ट नहीं मिल रहा। इस प्रोफेशन को पूरी रिस्पेक्ट नहीं दी जा रही है। बॉलीवुड और क्रिकेट के चलते बिना सपोर्ट के युवा थिएटर को नहीं जान पा रहे। हमारे युवाओं के लिए ये असल कल्चर है और अभिभावकों को भी चाहिए कि वह बच्चों को शुरू से ही अपने कल्चर से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed