फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   plastic, manufacturers, protest

प्लास्टिक मैन्यूफैक्चर्स ने जताया रोष

Tue, 16 Feb 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 16 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
plastic, manufacturers, protest
प्लास्टिक मैन्यूफैक्चर्स एंड ट्रेड्रर्ज एसोसिएशन के सदस्यों ने काली टोपियां और काली पट्टियां बांधकर डीसी दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के प्रदूषण विभाग की तरफ से प्लास्टिक बैग के निर्माण और बिक्री पर लगाई पाबंदी हटाने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


डीसी की गैर मौजूदगी में जिला रेवेन्यू अधिकारी मुकेश कुमार ने एसोसिएशन सदस्यों से ज्ञापन लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह बत्तरा ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही मंदी की मार झेल रहे राज्य के पांच हजार से ज्यादा प्लास्टिक उद्योगों को तबाह करके लाखों लोगों से रोजगार छीन रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदूषण कैरी बैग से नहीं, बल्कि रेहड़ी-फड़ी व परचून की दुकानों पर प्रयोग होने वाले पतले 10 और 20 माइक्रोन के प्लास्टिक के लिफाफों से फैलता है। यह हिमाचल, राजस्थान और गुजरात से निर्मित होकर पंजाब में सप्लाई होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने प्लास्टिक उद्योग को तबाही से बचाने के लिए प्रयास न किए तो एसोसिएशन सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह बत्तरा, चेयरमैन एमएल खुराना, वाइस चेयरमैन संजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सेठी, महासचिव मुकेश मरजारा, कोषाध्यक्ष राज कुमार रैली, उपाध्यक्ष भगत सिंह बतरा, नरेश सिंघल, हरमीत सिंह बतरा, इंद्रजीत सिंह गोला, महिन्द्र जैन, कंवरजीत सिंह कोहरी, भीम सैन छाबड़ा, राजिंदर गुप्ता, सूरज प्रकाश, गुरचरण सिंह, राहुल दुआ, प्रेम खुराना, राजू कुमरा, सुरेश राणा, ग्लोब बत्तरा, गुरविन्द्र सिंह खालसा, सुशील अग्रवाल, रविन्द्र पपनेजा, सुनील कटारिया, विपन कटारिया, शाम कुमार, गुलशन दुआ, बिट्ट्ू दुआ, पटियाला से बलविंदर सिंह, बटाला से राजीव कुमार, सुनाम से मनोज कुमार सहित बठिंडा, जीरा, भिखी, श्री आनंदपुर साहिब, फगवाड़ा, नवांशहर, अबोहर, फाजिल्का और मोगा से भी सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed