{"_id":"63e63519ef46f8b4ed0e6eb7","slug":"person-arrived-from-gonda-was-stabbed-to-death-for-rs-300-ludhiana-news-c-16-1-57708-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: गोंडा से पहुंचे व्यक्ति की 300 रुपये लूटने के बाद चाकू घोंपकर हत्या\nलूटपाट का विरोध करने पर पेट में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: गोंडा से पहुंचे व्यक्ति की 300 रुपये लूटने के बाद चाकू घोंपकर हत्या लूटपाट का विरोध करने पर पेट में मारा चाकू
Fri, 10 Feb 2023 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के दमोरिया पुल के नीचे वीरवार रात हुुई वारदात
पटेल चौक से पैदल घर जा रहे थे प्रवीण, कल्लू और चाचा दयाराम शुक्ला
अचानक तेजधार हथियार लेकर आए तीन दो लुटेरों ने रोककर नशा मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर में दमोरिया पुल के पास वीरवार देर रात घर लौट रहे व्यक्ति को महज 300 रुपये लूटने का विरोध करने पर दो नशेड़ी युवकों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक प्रवीण शुक्ला (39) के चचेरे भाई लल्लू यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से चाचा दयाराम शुक्ला के साथ वीरवार रात करीब 10:50 पर जालंधर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने 10 मिनट वहां पर आराम किया और फिर वहां से पटेल चौक की और पैदल ही निकल पड़े। रात 11: 10 बजे जब दोमोरिया पुल के नजदीक पहुंचे तो अचानक तेज धार हथियार लिए दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनसे नशा (अफीम-गांजा) की मांग करने लगे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि हम नशा नहीं करते, इस पर बैग छीन लिए। प्रवीण शुक्ला के पास 300 रुपये थे, जो लुटेरों ने लूट लिए। इसके बाद चाचा दयाराम और उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे गिरा दिया। इसके बाद प्रवीण शुक्ला की तरफ बढ़े तो उसने लुटेरों से बचकर भागने की कोशिश की, तब लुटेरों में से एक ने तेजधार चाकू उसके पेट में घोंप दिया। जिसके बाद उन्होंने डर के मारे के रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोककर कार चालक सहित 6-7 लोग जैसे ही नीचे उतरे तो लुटेरे भागने लगे। जिसके बाद कार सवार युवकों ने एंबुलेंस को फोन किया, जो 15 मिनट बाद पहुंची, प्रवीण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं थाना तीन के प्रभारी कमलजीत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि रात के समय दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इन युवकों ने लूट के इरादे से प्रवासी लोगों को घेर लिया था। जिसके बाद जब प्रवीण ने बचाव करना चाहा तो उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों को पहचान कर उन्हें ट्रेस कर रहे हैं।