फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People scared of rumors of forced corona test, silence in markets Sunam Udham Singh Wala, Sangrur

जबरन कोरोना टेस्ट की अफवाहों से डरे लोग, बाजारों से रौनक गायब

Wed, 09 Sep 2020 04:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
People scared of rumors of forced corona test, silence in markets Sunam Udham Singh Wala, Sangrur
सुनाम के नया बाजार में बुधवार को पसरा सन्नाटा। - फोटो : SANGOOR
बाजारों से अचानक ही रौनक गायब हो गई है। श्राद्ध के अलावा कोरोना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण बाजार सूने पड़ गए हैं। पिछले दो तीन दिन से इलाके में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सेहत विभाग की टीमें, शहरी इलाकों में नाकाबंदी करके वहां के गुजरने वाले लोगों के जबरदस्ती कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। इन अफवाहों का असर कारोबार पर पड़ने लगा है। नया बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह ने कहा कि पिछले दो तीन-दिन से गांवों से आने वाले ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। बाजारों में रौनक नहीं है और व्यापार मंदी की के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक करे। दूसरी तरफ कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही सख्त संदेश दिया है कि कोरोना को लेकर अफवाहों को हवा देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार व सेहत विभाग ने साफ किया है कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर लोगों को उनके घरों में ही एकांतवास में रहने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed