फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People fired stones police officer two protesting women injured rumor girl death Ludhiana

लुधिायाना में बच्ची की मौत की अफवाह पर लोगों ने चलाए पत्थर, एक पुलिस मुलाजिम और दो प्रदर्शनकारी महिलाएं घायल

Fri, 12 Feb 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
People fired stones police officer two protesting women injured rumor girl death Ludhiana
लुधियाना। सलेम टाबरी इलाके में बच्ची से दुष्कर्म मामले में शुक्रवार का उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ लोगों ने बच्ची की मौत की अफवाह फैला दी और स्कूल के बाहर इकट्ठे हो गए। उन्होंने स्कूल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी, थाना दरेसी और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की कि यह खबर झूठी है। मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से भेजने के लिए उन्हें लाठियों से डराया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुुलिस ने भी लाठियां भांजी। वहीं पत्थरबाजी में एक मुलाजिम घायल हो गया, जबकि दो प्रदर्शनकारी महिलाएं भी घायल हुईं हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल मुलाजिम एएसआई शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि प्रदर्शनकारी महिलाएं पुष्पा देवी और कंचन इलाज करा घर चली गई।
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्ची की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में एएसआई शिवेंद्र घायल हो गए। जांच की जा रही है कि झूठी अफवाह किसने फैलाई। पत्थरबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब पुलिस से बात करने लगे तो पुलिस मुलाजिमों ने बात करने के बजाय लाठीचार्ज शुरू कर दिया। प्रदर्शन के लिए आए बच्चों पर भी लाठियां भांजी गईं। जिस कारण पथराव हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed