फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   pay homege, pay homege to mata chand kaur in ludhiana, prayer meeting in ludhiana

माता चंद कौर का श्रद्धांजलि समागम आज

Sat, 09 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 09 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
pay homege, pay homege to mata chand kaur in ludhiana, prayer meeting in ludhiana
नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर नहीं रहीं - फोटो : amarujala
नामधारी समुदाय के सतगुरु स्व. जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समागम रविवार को श्री भैणी साहिब में आयोजित किया जाएगा। माता चंद कौर को श्रद्धांजलि देने के लिए देश विदेश से हजारों की संख्या में संगत नामधारी मुख्यालय में पहुंचेगी। इस समागम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


नामधारी मुख्यालय के ग्राउंड में पंडाल बनाया जा रहा है। समागम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के अलावा सामाजिक, धार्मिक, कला और साहित्य समेत हर वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


चार अप्रैल को सुबह सतगुरु प्रताप सिंह अकादमी के मुख्य गेट पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर माता चंद कौर की हत्या कर दी थी। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार हाथ पैर मार रही है और उनका सुराग देने पर दस लाख का इनाम भी रखा गया है, बावजूद इसके हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी और डीसीपी ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
शनिवार को श्री भैणी साहिब स्थित नामधारी मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख और डीसीपी ध्रुमन निंबले समेत कई उच्चाधिकारियों ने समागम स्थल का दौरा किया और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। 


मजीठिया ने भैणी साहिब पहुंच कर जताया शोक
शनिवार को श्री भैणी साहिब स्थित नामधारी मुख्यालय में राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। उन्होंने सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की और माता चंद कौर की मौत पर शोक जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed