फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   PAU signed agreements for different biogas plant

Ludhiana News: पीएयू ने बायोगैस प्लांट की तीन विभिन्न तकनीकों के विस्तार के लिए समझौते किए

Sat, 06 Jul 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
PAU signed agreements for different biogas plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पीएयू ने दिल्ली स्थित फर्म सरोजा सस्टेनेबल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन समझौते किए। इनके तहत पीएयू ने फिक्स्ड डोम्ड पीएयू 1 से 25 क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले फैमिली साइज बायोगैस प्लांट, जमीन के ऊपर मीडियम आयरन शीटेड स्ट्रॉ आधारित बायोगैस प्लांट और बेहतर पीएयू 25 से 500 क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले फिक्स्ड डोम जनता मॉडल बायोगैस प्लांट के विस्तार के अधिकार संबंधित फर्म को दिए गए हैं।
पीएयू के निदेशक अनुसंधान अजमेर सिंह धट्ट और सरोजा सस्टेनेबल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. रोशन शंकर की ओर से इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन तकनीकों के विस्तार के लिए कृषि इंजीनियरिंग के अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. गुरसाहिब सिंह मानेस, मुख्य वैज्ञानिक और अक्षय ऊर्जा विशेषज्ञ सरबजीत सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सर्बजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए इन बायोगैस संयंत्रों को डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि ये बायोगैस संयंत्र पूरे देश में काम करने में सक्षम हैं और इससे लागत की भी बचत होती है। इन संयंत्रों का रखरखाव खर्च भी पारंपरिक संयंत्रों की तुलना में कम है। प्रौद्योगिकी विपणन प्रकोष्ठ के एसोसिएट निदेशक डॉ. खुशदीप धरनी ने कहा कि पीएयू ने अब तक विभिन्न प्रौद्योगिकियों के विस्तार के लिए 371 से अधिक समझौते किए हैं। इस दौरान अक्षय ऊर्जा इंजीनियरिंग विभाग के कार्यकारी प्रमुख डॉ. एसके सिंह, डॉ अनुराग नाथ और विनय नागशेट्टी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed