{"_id":"d7ab760a-71ba-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"parts-of-fighter-aircrafts-will-be-made-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लुधियाना में भी बनेंगे लड़ाकू विमानों के पुर्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लुधियाना में भी बनेंगे लड़ाकू विमानों के पुर्जे
राजीव शर्मा/लुधियाना
Updated Fri, 08 Feb 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखोई, मिग जैसे लड़ाकू विमानों के पुर्जों का उत्पादन अब लुधियाना में भी किया जाएगा। एयरफोर्स के इस दिशा में प्रयास के बाद अब शहर के ऑटो पार्ट्स कारोबारियों को जल्द निर्माण के ऑर्डर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
लुधियाना की ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी रजनीश इंटरनेशनल लिमिटेड (आरआईएल) द्वारा तैयार आठ पुर्जों के सैंपल एयरफोर्स ने मंजूर कर लिए हैं। अब बस कंपनी को निर्माण का आर्डर मिलने की देर है, जो जल्द ही मिल सकता है। रजनीश ग्रुप के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश आहूजा का कहना है कि आर्डर मिलते ही लड़ाकू हवाई जहाजों के पुर्जे बनाने वाली आरआईएल पंजाब की पहली कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन
साइकिल पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, ट्रैक्टर पार्ट्स, रेलवे इंजन पार्ट्स, डीजल इंजन समेत कई उत्पादों के लिए पार्ट्स तैयार कर रहे लुधियाना ने अपने उद्यम के दम पर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान बनाई है। इंजीनियरिंग उद्योग के गढ़ को अब लड़ाकू विमानों के पुर्जे बनाने का अवसर मिला है और यहां के ऑटो पार्ट्स निर्माता इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहते।
विज्ञापन
कुछ साल पहले तक सुखोई और मिग के लिए कलपुर्जे रूस और पूर्व सोवियत संघ से जुड़े देशों से आयात करने पड़ रहे थे। एयरफोर्स ने इन्हें अब देश में ही तैयार करने का काम शुरू किया है। रजनीश आहूजा का कहना है कि एयरफोर्स स्टेशन कानपुर ने लड़ाकू विमान के इंजन में लगने वाले दस पुर्जों के ड्राइंग और अन्य विवरण कंपनी को भेजे था। इसमें से कंपनी ने आठ हुबहू पुर्जों के सैंपल बनाकर एयरफोर्स को भेज दिए हैं और सभी सैंपल मंजूर हो चुके हैं। अब सिर्फ आर्डर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
आहूजा ने कहा कि एयरफोर्स के माहिरों की टीम ने चार बार कंपनी का दौरा करके इंफ्रास्ट्रक्चर, क्षमता, मशीनरी, क्वालिटी, तकनीक इत्यादि की हर पहलू से जांच की है। इसके बाद ही कंपनी को रजिस्टर्ड किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने बंगलुरू में सात से दस फरवरी तक चल रहे एयरफोर्स शो में भी अपने पुर्जों को डिस्पले किया है।