फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Parking Contractor partner in Ludhiana overcomes with two stolen vehicles

लुधियाना में पार्किंग ठेकेदार का साथी चोरी की दो गाड़ियों समेत काबू

Mon, 22 Mar 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Parking Contractor partner in Ludhiana overcomes with two stolen vehicles
लुधियाना। चोरी की गाड़ियां बेचने वाले आरोपी पार्किंग ठेकेदार मिक्की साहनी और अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन के एक साथी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोहाली के सेक्टर 79 से विपिन कुमार उर्फ भालू को चोरी की दो गाड़ियों समेत काबू किया। गौरतलब है कि आरोपी विपिन गाड़ियां चोरी करने के बाद अमन को बेचता था और पार्किंग ठेकेदार मिक्की साहनी अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों के जाली कागजात तैयार करता था। सीआईए वन के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि अमन और साहनी के कब्जे से 16 गाड़ियां बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि विपिन कुमार भी आरोपियों के साथ मिला हुआ है। निशानदेही के आधार पर आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed