फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Parking contractor drives car Ludhiana two people injured

लुधियाना में पार्किंग ठेकेदार ने गाड़ी भगाई, दो लोग घायल

Tue, 16 Feb 2021 10:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Parking contractor drives car Ludhiana two people injured
लुधियाना। घंटाघर चौक के पास स्थित जिला परिषद बिल्डिंग की पार्किंग में मंगलवार को पार्किंग ठेकेदार और रेहड़ी फड़ी वाले भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्किंग ठेकेदार ने अपनी गाड़ी तेजी से भगा ली और जिससे दो लोग घायल हो गए। रेहड़ी चालक पीछे पीछे भागे और उन्होंने कुर्सियां गाड़ी पर फेंकी। रेहड़ी चालकों ने पार्किंग ठेकेदार पर सामान फेंकने का आरोप लगाया तो पार्किंग ठेकेदार का आरोप है कि पैसे मांगने पर रेहड़ी वाले मारने के लिए दौड़ पड़े। थाना कोतवाली पुुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी वालों ने बताया कि वह जिला परिषद की पार्किंग के पास दुकानें लगा रहे है। कुछ दिनों से पार्किंग ठेकेदार मिक्की साहनी जगह खाली करने के लिए बोल रहा था। जगह न खाली करने की एवज में वह पांच सौ रुपये किराया मांग रहा है। मंगलवार की सुबह वह अपनी इनोवा गाड़ी में सवार होकर आया और बिना कोई बात किए सामान फेंकने लगा। जब रोकना चाहा तो गालियां दीं और रेहड़ी चालकों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। जब ठेकेदार मिक्की साहनी ने गाड़ी भगाई तो उनके दो साथी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

उधर, पार्किंग ठेकेदार मिक्की साहनी ने बताया कि पार्किंग का ढाई लाख रुपये महीना किराए पर ठेका लिया है। पिछले चार महीने से पार्किंग में रेहड़ी लगती थी। उसे किराया भी नहीं दिया जा रहा था। उसने कई बार रेहड़ी चालकों को वाजिब दर से किराया देने की बात की, लेकिन कोई किराया नहीं दे रहा था। मंगलवार को वह पार्किंग में पहुंचा तो किराए की बात की, लेकिन रेहड़ी चालक इकट्ठा हो गए और उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धक्कामुक्की करने लगे तो वह गाड़ी में बैठ गया। इस पर वह उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। उसने अपनी गाड़ी भगा कर जान बचाने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। थाना कोतवाली के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आ गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed