फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Parents Protest in Government Primary Smart School of Jamalpur in Ludhiana

वीरवार को मैडम को कुछ हो जाता है: प्राइमरी स्मार्ट स्कूल के बच्चे बोले-करती है मारपीट, परिजनों का हंगामा

Fri, 09 Aug 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 01:53 PM IST
सार

जमालपुर के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल के बच्चों के अनुसार, उनकी टीचर को हर वीरवार को कुछ हो जाता है। वह बिना बात डंडा उठाकर सबको मारने लगती है। इसी को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Parents Protest in Government Primary Smart School of Jamalpur in Ludhiana
लुधियाना में अभिभावकों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

जमालपुर के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ स्कूली बच्चों के परिजनों ने टीचर पर मारपीट करने का आरोप लगा दिया। स्कूल के बाहर हंगामा करते करते परिवार वाले पुलिस कालोनी के पास जाम लगाने पहुंच गए। 

विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीओ को मौके पर बुला उनका मामला हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बच्चों के परिवार वाले सड़क जाम करने से पीछे हटे। हालांकि डीओ एलीमेंट्री ने मौके पर पहुंच कर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हर वीरवार को बिना बात करती हैं बच्चों की पिटाई

बच्चों के परिवार वालों ने कहा कि हर वीरवार सुबह जब स्कूल टीचर स्कूल आती है तो कुछ समय बाद उसे पता नहीं क्या हो जाता है वह बच्चों को बिना वजह मारपीट करने लगती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि वह किताब लेकर पढ़ रहते होते है कि अचानक से टीचर डंडा उठा कर पीटना शुरु कर देती है। टीचर यह तक नहीं देखती कि बच्चों को चोट कहां लग रही है। बच्चे किसी तरह से खुद का बचाव करते है। बच्चे हर वीरवार को परिवार वालों को इसकी जानकारी देते है। इस बार परिवार वालों को बच्चों ने बताया तो उन्होंने तुरंत इकट्ठा हो स्कूल जाने का फैसला किया। 

टीचर का मेडिकल करवाया जाएगा

छात्रों के परिवार वालों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मैडम को वीरवार के दिन कुछ हो जाता है। छात्र अनमोलप्रीत सिंह ने कहा कि हम क्लास के बाहर खड़े थे। इतने में मैडम ने आकाशदीप और उसे डंडे मारने शुरू कर दिए। बेवजह गालियां देने लगी। स्कूल की हेड मैडम ने आकर बच्चों को बचाया। इस मामले में शिक्षा विभाग से डीओ एलीमेंट्री रविंदर कौर ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बच्चों से मारपीट करना गलत है। विभाग को लिखा जाएगा कि टीचर का मेडिकल करवाया जाए। वह मानसिक रोगी हो सकती है। मामले की जांच कर अध्यापिका के खिलाफ बनता एक्शन लिया जाएगा।

टीचर ने आरोपों को नकारा

इस मामले में टीचर कमलजीत कौर ने कहा कि वह कक्षा में वातावरण का विषय पढ़ा रही थी। एक शब्द था जिसे बच्चे गाली के रूप में बदल कर बोल रहे थे। इस कारण उन्हें डांटा गया है। कमलजीत ने कहा कि मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है बच्चे झूठ बोल खुद को बचाने में लगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed