{"_id":"d0c1f83bad679f0a4040dfafa765ad21","slug":"panjab-young-man-killed-in-manila-halawara-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के युवक की मनीला में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के युवक की मनीला में हत्या
हलवारा (लुधियाना)।
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस के मनीला में रहने वाले अकालगढ़ गांव के भूपिंदर सिंह (27) की शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। इससे पहले भी लुटेरों ने भूपिंदर को लूटने की कोशिश की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे।
घटना की जानकारी भैणी दरेड़ा निवासी हरिंदर सिंह ने भूपिंदर के परिजनों को फोन पर दी। भूपिंदर की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग भूपिंदर के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह वर्ष 2004 में फिलीपींस गया था। वहां पर वह फाइनेंसर का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह मोटरसाइकिल से दफ्तर जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान हमलावर लुटेरों ने भूपिंदर के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। भूपिंदर के पिता हरदेव सिंह नई आबादी अकालगढ़ के रत्तोवाल चौक स्थित मनियारी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
भूपिंदर के घर शोक व्यक्त करने गए अकाली नेता जरनैल सिंह मुल्लांपुरी ने कहा कि भूपिंदर का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालियां से मदद ली जाएगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालियां ने कहा कि आए दिन फिलीपींस में भारतीयों खासकर पंजाबियों का सरेआम कत्लेआम हो रहा है। वह पहले भी केंद्र सरकार को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन फिलीपींस सरकार से कारगर बातचीत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत इस मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए ।