फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sangrur to become skating hub; 1,790 crore for sports: CM Mann

संगरूर बनेगा स्केटिंग हब, खेलों को 1,790 करोड़ : सीएम मान

Mon, 12 Oct 2026 11:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 12 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sangrur to become skating hub;  1,790 crore for sports: CM Mann
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संगरूर पुलिस लाइन में कहा कि संगरूर जिले को स्केटिंग हब बनाया जाएगा। धूरी में एक और विश्वस्तरीय स्केटिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगरूर के खिलाड़ी हर साल 70 से 80 राष्ट्रीय पदक जीतते हैं।
मान ने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाबी भारत की क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल टीमों की अगुवाई करते हैं। संगरूर जिले में पहले से ही दो स्केटिंग ट्रैक मौजूद हैं। राज्य सरकार ने खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट रखा है। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 1,790 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह बजट पहली बार रखा गया है।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने खेडां वतन पंजाब दीयां के चौथे सीजन का जिक्र किया। इसमें लाखों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचानना और निखारना है। यह युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रहा है। गांवों में 3,000 से अधिक खेल मैदान और जिम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोः12एसजीआरपी01 संगरूर में खिलाड़ियों से मिलते सीएम भगवंत सिंह मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed