{"_id":"d5ae96048161021ca70ca88b32dfe24e","slug":"overspeed-bmw-car-turn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 की स्पीड पर पलटी बीएमडब्ल्यू, युवक बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 की स्पीड पर पलटी बीएमडब्ल्यू, युवक बचे
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड स्थित एमबीडी मॉल के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई और पलटियां खाते हुए सड़क के बीचों बीच जा गिरी। कार में सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। कार के परखच्चे उड़ गए थे। दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए कार से उतरते ही उसकी नंबर प्लेट उतार ली।
जानकारी के अनुसार कार की स्पीड 150 से ऊपर थी। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच के बाद बीएमडब्ल्यू कार को सड़क के बीच से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार में सवार दो युवक मॉल की तरफ जा रहे थे।
कार काफी स्पीड पर थी। तेज रफ्तार होने की वजह से कार बेकाबू हो गई और स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। लोगों के मुताबिक जैसे ही कार टकराई, पलटियां खाने लगी। इसी दौरान कार के एयरबैग खुल गए। जिस वजह से कार में सवार दोनों युवक बच गए। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई। लोगों ने किसी तरह कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए कार से उतरते ही उसकी नंबर प्लेट उतार ली। लोगों ने घायल युवकों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। ज्ञात रहे की पहले भी फिरोजपुर रोड पर कई बार लग्जरी कारों से हादसे हो चुके है। पहले बीएमडब्ल्यू हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस इलाके को टोलरेंस रोड जोन घोषित कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद युवक तेज रफ्तार कार चलाने से बाज नहीं आते।