फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Orange alert in Punjab due to rain ludhiana

पंजाब में 19 से 21 जुलाई तक झमाझम बारिश, अमृतसर, मोहाली समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Sun, 19 Jul 2020 12:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Orange alert in Punjab due to rain ludhiana
पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी।

मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 19 से लेकर 21 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान उत्तरी जिलों में 100 से लेकर 120 एमएम बरसात की संभावना है। अलर्ट को देखते हुए आम लोगों और जिला प्रशासन को तैयार रहने को कहा गया है। वहीं लुधियाना में शनिवार को 9.4 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन


पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक प्रभजोत कौर ने बताया कि पंजाब में 17 जुलाई तक 144.8 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से दो फीसदी ज्यादा है। इस समय जो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, मोहाली और कपूरथला के आसपास का इलाका शामिल हैं। यहां 19 और 20 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई को थोड़ी कम बरसात होगी।
विज्ञापन


वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर व बठिंडा में 19 से 20 जुलाई को ज्यादा बरसात होगी। किसानों से कहा गया है कि इन दिनों कीटनाशक या खाद का इस्तेमाल ना करें। जिन किसानों के खेतों का स्तर नीचा है, वह जलभराव से निपटने को अपनी तैयारी करके रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed