फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Only those working in the warehouse turned out to be thieves, arrested

गोदाम में काम करने वाले ही निकले चोर, गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 11:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Only those working in the warehouse turned out to be thieves, arrested
भट्टियां गांव स्थित पेंट के गोदाम में काम करना छोड़ चुके तीन लोगों ने मिलकर उसी गोदाम के ताले तोड़ डाले। इतना ही नहीं आरोपियों ने अंदर से लाखों रुपये की कीमत का पेंट चोरी कर लिया और फरार हो गए। पड़ताल के दौरान थाना सलेम टाबरी पुलिस ने तीनों को चोरी के पेंट समेत काराबारा चौक में उस समय काबू कर लिया, जब वे उसे छोटा हाथी टेंपो पर लोड करके बेचने निकले थे। पुलिस ने इस मामले में जस्सियां रोड निवासी भगवान दास, ग्यासपुरा निवासी आकाश कुमार और सूरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की तहसील फतेहपुर के गांव रहिण निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपने बयान में उसने बताया कि वो गांव भट्टियां स्थित कनसाई पेंट लिमिटेड के गोदाम का इंचार्ज के तौर पर काम करता है। 27 जुलाई की रात वह गोदाम बंद करके चला गया। अगली सुबह वहां पहुंचने पर देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए थे। अंदर से लाखों रुपये का कीमत का पेंट चोरी हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान वीरवार सुबह तीनों को छोटा हाथी टेंपो समेत काबू कर लिया। टेंपो पर लोड की पेंट की 96 बाल्टियां तथा 80 डिब्बे भी बरामद कर लिए गए। पकड़ा गया टेंपो सूरज कुमार का है। प्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों का पुराना रिकार्ड चेक कर रही है। तीनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पिछले रिकार्ड का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed